26 मानचित्रों में भारत के इतिहास का सच लेखक: डॉ. राकेश कुमार आर्य जी की यह पुस्तक भारत के प्राचीन और मध्यकालीन इतिहास को 26 ऐतिहासिक मानचित्रों के माध्यम से प्रस्तुत करती है। लेखक का उद्देश्य पाठकों को यह समझाना है कि भारत का इतिहास केवल कथाओं या औपनिवेशिक दृष्टिकोण पर आधारित नहीं, बल्कि भौगोलिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक साक्ष्यों के साथ जुड़ा हुआ है।





