7 – जगतगुरु (~ भारत चालीसा)…

0
214

भारत गौरव गान या भारत चालीसा
स्वर : ब्र. अरुणकुमार “आर्यवीर”

7 – जगतगुरु
प्रथम भारती ने ही जग को बतलाया शुभ चाल चलन।
जगत दिगम्बर को सिखलाया करना पट-परिधान स्वतन।।
औ सिखलाया निषेध करना भ्रात-बहन में ब्याह लगन।
मांस मीन भक्षण तज, सिखलाया करना सात्विक भोजन।।
सिखलाया गढ़, नगर बसाना और बनाना भव्य-भवन।
सिखलाया शुभ ज्ञान, विज्ञान, कला कौशल भगवान भजन।।
सिखाये वैद्यक, ज्योतिष, गणित, गगन-वाणी का ज्ञान गहन।
और सिखाई मानस-भाषा करके संस्कृत पाठ-पठन।।
प्रथम जगत गुरु भारत ने रचा जलयान विमान।

है भूमण्डल में भारत देश महान।।
है भूमण्डल में आर्यावर्त महान।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here