Home दयानन्द बावनी यही त्रिपुरारी है ?…

यही त्रिपुरारी है ?…

0
453

कहा यही देवन को देव महादेव आप ?

यही नीलकण्ठ वैकुण्ठ को विहारी है।।

अनाथों को नाथ आप ऐसो है अनाथ डाक।

डमरू के साथ जो पिनाक हस्तधारी है ?।।

काल हू को काल रुंडमाल जटाधारी कहा।

यही है कामारी जाको नेत्र प्रलयकारी है।।

शंकर को मूल मूलशंकर शोचत महा-

त्रिशूल को धारी कहा यही त्रिपुरारी है।।५।।

~ दयानन्द बावनी
स्वर : ब्र. अरुणकुमार “आर्यवीर”
ध्वनि मुद्रण : कपिल गुप्ता, मुंबई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here