नील गगन के नीचे …

0
233
Karao-Ke

नील गगन के नीचे, तुम सब मिलकर गाओ।

देश की खातिर जान भी देने से ऽ मत घबराओ आओ।

इसके अर्पण तन-मन-धन, सब कुछ अपना लुटाओ।। 1।।

भारत के तुम वीर सिपाही, आगे बढ़ते जाओ।

देश के शत्रु देश के द्रोही, सबको मार भगाओ।। 2।।

अपनी प्यारी आजादी को, हम आंच न आने देंगे।

अपने प्यारे भारत को सब, मिलकर सफल बनाओ।। 3।।

अन्धकार के घेरे में, लाखों इन्सान फंसे हैं।

ज्ञान का दीप जलाकर के तुम, सबको राह दिखाओ।। 4।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here